लुणी: मोगड़ा कलां में मंत्री पटेल ने सार्वजनिक निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण
Luni, Jodhpur | May 12, 2025 जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र स्थित मोगड़ा कलां गांव में सोमवार को केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने औचक निरीक्षण किया।शाम छः बजे मिली जानकारी के अनुसार मंत्री पटेल आज लूणी विधानसभा प्रवास के दौरान मोगड़ा कलां गांव में जोधपुर विकास प्राधिकरण यानी जे डी ए द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम पंचायत भवन तक निर्माणाधीन सीसी सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।