कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, जांच के बाद उसी बस को कराया सीज
रीवा जिले के गुढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जिस बस से पहुंचे, जांच में उसी बस में कई अनियमितताएं सामने आईं।
कार्यक्रम के बाद कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने बस की जांच कराई। जांच में बस के पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और बीमा नहीं पाया गया। बस की स्थिति में भी कई कमियां सामने आईं।
अनियमितताएं मिलने के बाद आरटीओ ने बस को सीज कर थाने में खड़ा कराया और फिटनेस निरस्त करने की कार्रवाई की।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नियम सभी के लिए समान हैं। बिना फिटनेस, परमिट और बीमा के वाहन सड़क पर चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
📍 रीवा म प्र | गुढ़
#रीवा #Rewa #बस #सीज #RTO #मुख्यमंत्रीजनविश्वास #मध्यप्रदेश #कार्रवाई #BreakingNews #MPNews #MP