कनवास: मजदूर की हत्या के मामले में एक आरोपी को कुदायला से गिरफ्तार किया गया, अन्य की तलाश जारी
Kanwas, Kota | Mar 5, 2025 कोटा ग्रामीण पुलिस ने कुदायला निवासी राजू बैरागी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बुधवार शाम करीब 6 बजे कुदायला से गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि घटना 2 मार्च की है। आपसी विवाद के चलते गांव के 8-9 लोगों ने राजू बैरागी के साथ मारपीट की। जिसमे राजू घायल हो गया। इसके बाद परिजन राजू को अस्पताल लेकर पहुचे।