कनवास: 220 केवी GSS मोड़क व मायला पर प्रसारण निगम के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार को 6 घंटे बिजली बंद रहेगी
Kanwas, Kota | Mar 3, 2025 मंगलवार को 220 केवी जीएसएस मोड़क व मायला पर प्रसारण निगम द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य किया जायेगा। जिसके चलते 6 घण्टे बिजली बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता विष्णुदत्त लोधा ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि 33 केवी पावर हाउस हाउसिंग बोर्ड, रावली, देवलीखुर्द, खैराबाद, उन्डवा, रिछरिया सहित अन्य जगहों की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बन्द रहेगी।