कनवास: कनवास में पोलोटेक्निक महाविद्यालय की घोषणा पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, मिठाई भी खिलाई
Kanwas, Kota | Mar 1, 2025 बजट 2025-26 में कनवास कस्बे मे पोलोटेक्निक महाविद्यालय की घोषणा होने बाद शनिवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया वही एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस दौरान ग्रामीणों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि बजट में कनवास को सौगात मिली है।