कनवास: पामाखेड़ी में चलती बाइक से ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिरी महिला, गोद में बैठी 3 माह की बेटी को बचाने में हुई घायल
Kanwas, Kota | Mar 4, 2025 पामाखेड़ी गांव में बाइक पर सवार होकर झालावाड़ से कोटा जाते समय एक दम्पत्ति हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में महिला ब्रेकर पर बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। इस दौरान महिला की गोद मे उसकी 3 माह की बेटी भी थी। जिसे बचाने के चलते महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना पमाखेड़ी गांव के पास चार लेन सर्विस मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हुई।