बाढ़: बाढ़ के नदावाँ में मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने अपने घोड़े की चाल देखी
Barh, Patna | Apr 2, 2026 बाढ़ के नदावाँ में गुरुवार की सुबह 10 बजे मोकामा विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने नदावाँ में घोड़े के अस्तबल में जाकर सभी घोड़ों की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर अनंत सिंह के कई घोड़े वहां मौजूद रहे,जिसमें लाडला, बादल सहित कई घोड़ों को उन्होंने नजदीकी से देखा। वहीं अनंत सिंह का सबसे प्रिय घोड़ा लाडला, जिसके पैर में हल्की चोट थी,उसे चलाकर स्थिति को परखते दिखे।