लखनऊ पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने पूूर्वी जोन में भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान यातायात सुचारु करने, सार्वजनिक स्थानो को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण,हटाया गया और दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।