मिलक: शंकरपुर चौराहे के पास मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के 2 युवकों ने दूसरे पक्ष के 2 युवकों को पीटा
Milak, Rampur | May 29, 2025 शंकरपुर चौराहे के पास मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । दो युवकों ने दो युवकों को पीट कर घायल कर दिया घायल युवक थाना शहजादनगर पहुंचे पुलिस ने तत्काल मेडिकल उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्येवाही की जाएगी।