मिलक: कुंदनपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
Milak, Rampur | May 25, 2025 मिलक कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रविवार की सुबह 7:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के फौरन बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।