मिलक: भैंसोड़ी शरीफ गांव की दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र देकर की गांव में कूड़ेदान लगाने की मांग
Milak, Rampur | May 27, 2025 जिलाधिकारी के कार्यालय में भैसोड़ी शरीफ गांव की दर्जनों महिलाओं ने एक पत्र देकर कूड़ेदान लगवाने की मांग की है। यह तस्वीर शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे की है, जब जिलाधिकारी के कार्यालय में भैंसोड़ी शरीफ गांव की दर्जनों महिलाओं ने कार्यालय में आकर एक पत्र देकर मांग की कि हमारे गांव में एक बढ़िया, कूड़ेदान की व्यवस्था करवाई जाए ताकि हम गाँव के लोग कूड़ा डाल सकें।