बिहार: नगरनौसा बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक आशा की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 14, 2024 नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कमलेश पासवान की 49 वर्षीय पत्नी सयोग देवी की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि यह अपने घर अख्तियारपुर से नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी, वहां यह आशा का काम करती है। इस दौरान नगरनौसा बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई।