बिहार: सदर अस्पताल में बड़ा हादसा का आमंत्रण दे रहा है खुला बोरवेल,300 फिट गहरा है बोरवेल
Bihar, Nalanda | Feb 14, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल में बोरिंग फेल होने के बाद बोरवेल को खुला छोड़ दिया गया था, जिसके कारण अब यह बोरवेल जानलेवा बन गया है। चारों ओर से मिट्टी धस गई है, और कभी भी यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जैसे ही इस बात की जानकारी सदर अस्पताल के कर्मियों को लगी कर्मी आननं फानन में इस बोरवेल के मुंह को बंद करने की कार्रवाई में जुट गये है।