बिहार: उप विकास आयुक्त ने हरदेव भवन में हरनौत विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
Bihar, Nalanda | Feb 14, 2024 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी - सह- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हरदेव भवन में बुधवार को हरनौत विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवम सभी नामित सेक्टर पदाधिकारी के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसमें सभी सेक्टर पदाधिकारियों को उनके कार्यों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।