छपरा: 11 वर्षों से लूट कांड में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chapra, Saran | May 15, 2026 छपरा पुलिस ने लूट कांड में 11 वर्षों से फरार चल रहे अवयुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 13. 12. 2015 को लूट कांड का कांड दर्ज हुआ था जिसे मुफस्सिल एवं अन्य थाने की पुलिस द्वारा खोज किया जा रहा था. पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दिया गया.