एसएन मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की स्वास्थ्य सेवाओं में योगी सरकार के प्रयासों से एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी संसाधनों के अभाव से जूझने वाला यह सरकारी संस्थान आज हृदय रोगियों के लिए 'वरदान' साबित हो रहा है। एसएनएमसी के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कार्डियोलॉजी विभाग ने पिछले 10 महीनों में कीर्तिमान स्थापित किए हैं।