कोरांव: कोरांव की चांदनी किन्नर ने लखनऊ के विकास नगर में अग्निकांड पीड़ितों के बीच अनाज व कपड़े बांटे, लोगों ने की सराहना
लखनऊ के विकास नगर में अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए कोरांव की चांदनी किन्नर आगे आईं। उन्होंने शनिवार को प्रभावित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को अनाज और कपड़े वितरित किए। विकास नगर की झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने से सैकड़ों गरीब परिवार बेघर हो गए थे। इस घटना में उनके रहने-खाने के सामान, अनाज और कपड़े भी जलकर खाक हो गए थे।