सिमडेगा: विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन झारखंड पार्टी ने सिमडेगा में निकाली बाइक रैली
प्रथम चरण की विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन झारखंड पार्टी ने सोमवार को दिन के 12:00 बजे सिमडेगा शहर में बाइक रैली निकाली। जिला कार्यालय से निकलकर सिमडेगा प्रिंस चौक झूलन चौक ,बस स्टैंड आसपास क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रैली समापन किया गया ।इस मौके पर हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।