सिमडेगा: शिक्षा दिवस पर केंद्रीय अंजुमन इस्लामिया में पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई
शिक्षा दिवस के मौके पर सोमवार को दिन के 12:00 बजे सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया सिमडेगा कार्यालय में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। मौके पर सदर मो गयास ने कहा कि देश में उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। हमें उनके जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता है।