सिमडेगा: सिमडेगा के कोंनमेंजरा गांव में पति ने पत्नी को पीटकर कीटनाशक पिलाया, महिला अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा के कोंनमेंजरा गांव में सोमवार की सुबह 10:00 बजे पति ने अपने ही पत्नी को पीटने के बाद कीटनाशक पिला दी जिससे उसकी गंभीर हालत हो गई। बताया गया कि रोक्साना खातून के पति मोहम्मद साबिर द्वारा उसे मारपीट कर कीटनाशक पिलाया जिसके बाद तबीयत बिगड़ी, फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में सिमडेगा सदर अस्पताल में उसकी इलाज चल रही है।