सिमडेगा: सिमडेगा शहर में स्वीप कार्यक्रम के तहत एनसीसी और स्कूली छात्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को दिन के 1:00 सिमडेगा शहर में एनसीसी एवं स्कूली छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान सभी लोगों को पूरे शहर में भ्रमण करते हुए 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव में अपने घरों से निकलकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर वोट देने के लिए जागरूकता नारे लगाए गए।