पिपरई: पिपरई रेलवे स्टेशन: पुलिस ने एक युवक को लड़के को बहला-फुसलाकर ले जाते हुए पकड़ा, मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार पिपरई पुलिस को शनिवार को शाम लगभग 7:30 बजे सूचना मिली कि पिपरई रेल्वे स्टेशन पर कोई युवक एक लड़के को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस शनिवार को रात लगभग आठ बजे पिपरई रेल्वे स्टेशन पहुंची और मौके से मूडरा निवासी आशिक खान को लड़के को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।