लखीमपुर: लखीमपुर सदर तहसील परिसर में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया, जमकर की नारेबाजी
लखीमपुर खीरी जिले के सदर तहसील परिसर में शनिवार को क्षेत्रीय लेखपालों ने अचानक कार्यबहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। सुबह से ही सभी लेखपाल सदर तहसील परिसर में एकत्र हुए और अपने लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। लेखपालों का कहना है कि शासन-प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।