दुर्गावती: उधपुर गांव के पास दुर्गावती नदी से एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद, आगे की कार्रवाई में जुटी दुर्गावती पुलिस
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत उधपुरा गांव के पास दुर्गावती नदी से शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे एक 80 वर्षीय वृद्धि व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक स्वार्थी सिंह यादव पिता स्व जगन्नाथ सिंह यादव ग्राम उधपुरा थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी है।