फरसगांव: जूगानीकलार में लगी एग्री स्टैक पर रात्रि चौपाल, किसानों को किया गया जागरूक
फरसगांव ब्लाक के ग्राम जूगानीकलार में एग्री स्टैक के संबंध में गुरुवार की रात्रि करीब 8 बजे चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री अशवन कुमार पुसाम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ किसानों से संवाद कर उन्हें एग्री स्टैक योजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी कृषकों को अनिवार्य रूप से एग्री स्टैक पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया।