मुज़फ्फरनगर: पिनना निवासी मानसिक रूप से परेशान महिला ने मोती झील में लगाई छलांग, सुबह से थी लापता, शव मिलने से मचा हड़कंप
नगर कोतवाली क्षेत्र की मोतीझील में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने झील में शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराई। पुलिस के अनुसार मृतका की शिनाख्त सुक्लेश पत्नी बिल्लू निवासी गांव पिनना थाना नगर कोतवाली के रूप में हुई है। जो की महिला मंगलवार की सुबह से ही गायब थी।