शिवपुरी नगर: नरवर में आधी रात घर में घुसकर परिवार पर लाठी-सरियों से हमला, महिलाओं से अभद्रता और मंगलसूत्र छीना
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नरवर कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक ही परिवार के कई सदस्यों पर दबंगों द्वारा लाठी-डंडों और सरियों से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने आज शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।