महोबा: कबरई में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, सीओ नगर ने जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2026 सीओ नगर रविकांत गोंड ने कबरई थाने में अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को लंबित मामलों, एनसीआर और आईजीआरएस प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गुमशुदा लोगों की बरामदगी और न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने को कहा।