बलरामपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, सेखुइ कला तिराहे से रूट हुआ डाइवर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर 12अक्टूबर सुबह 8 बजे से नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया, सेखुइ कला तिराहे से ही उतरौला और गोंडा जाने वाले भारी वाहनों के रुट को डायवर्ड कर दिया गया।और तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को नेशनल हाइवे मार्ग पर ही रोक दिया गया है।