सिरसागंज: कठफोरी ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
फिरोजाबाद जनपद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां कठफोरी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार हीरो स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।