पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन को लेकर भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक होने जा रही है। इसके बाद बिहार में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आने की संभावना है। इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा कि जल्दी सब कुछ तय हो जाएगा।