सुनेल: गुराड़िया की घाटी पर घायल अवस्था में मिला बाइक सवार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sunel, Jhalawar | Mar 26, 2026 पिड़ावा क्षेत्र के गुराड़िया की घाटी पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सड़क के किनारे घायल अवस्था में एक बाइक सवार पड़ा मिला।जिसे पुलिस ने पिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया।एएसआई शंभूलाल ने घटना को लेकर बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि गुराडिया की घाटी पर एक अज्ञात बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।पुलिस ने घायल को पिड़ावा के अस्पताल पहुचाया।