सिकंदराराऊ: नगला शीशगर में एमडीएम सप्लाई का औचक निरीक्षण, मीठा मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए भेजा गया
सिकंदराराऊ उप जिलाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में संविलियन विद्यालय नगला शीशगर में मध्यान्ह भोजन योजना (MDM) के तहत सप्लाई की जा रही खाद्य सामग्री का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर सप्लाई किए गए मीठा मिश्रित दूध की गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर प्रशासन ने तत्काल सख्ती दिखाते हुए उसका नमूना जांच के लिए संग्रहित कर लिय