टीकमगढ़: कुंडेश्वर धाम: सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
टीकमगढ़। बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम में सोमवती अमावस्या की पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। आज दिन सोमवार को सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भक्ति में माहौल बना हुआ है।