ऊन: ऊन पुलिस चौकी पर नारेबाजी व धरना प्रदर्शन के मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
Un, Shamli | Jun 29, 2026 सोमवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना थाने की ऊन चौकी पर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मिथुन सिरोही समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 28 जून को हुई थी। चौकी परिसर में जनसुनवाई का कार्य चल रहा था। मिथुन सिरोही और अन्य चौकी पहुंचे थे।