चित्तौड़गढ़: बिलोदा में शादी में आए बूंदी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, डांस के बाद सीने में दर्द होने की थी शिकायत
शंभूपुरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बूंदी से 25 वर्षीय मुकेश चौधरी बिलोदा में अपने रिश्तेदार के घर शादी में आया था। डांस करने के बाद सीने में दर्द होने पर अस्पताल लाया गया जहां कुछ घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। परिजन पीएम नहीं करना चाहते थे लेकिन मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने पीएम करवाया।