नगर पालिका की मनमानी और बिना किसी सुनवाई के थोपे गए भारी-भरकम हाउस टैक्स के विरुद्ध अब जनता का धैर्य जवाब दे गया है। आज समाज सेवी आलोक मिश्र (भइया) द्वारा जारी किए गए जागरूकता पर्चे स्थानीय अखबारों के माध्यम से शहर के घर-घर पहुँचाए गए, जो व्यवस्था के खिलाफ जनजागरण अभियान का रूप ले चुके हैं।