मुरैना नगर: पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत मेला ग्राउंड से चारों धाम यात्रा के लिए 37 तीर्थ यात्रियों का पहला दल रवाना
मुरैना में मेला ग्राउंड के पास पहले आओ पहले पाओ की स्कीम जय गुरुदेव टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक के द्वारा चलाई गई थी ,जिसमें विशेष पैकेज के चलते तो लग्जरी एसी बसों में 37 तीर्थ यात्री आज गुरुवार को चारों धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं, सभी को परिजनों के द्वारा माला पहनाकर हंसी खुशी विदा किया गया है।