चरपोखरी: चरपोखरी में अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, बाइक जुलूस का रोडमैप तैयार किया गया
चरपोखरी में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब ग्राम पंचायत के निजी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पवन कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।