तानसेन: ज़मीन बंटवारे को लेकर प्रताड़ित करने पर सुसाइड, मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Tansen, Gwalior | May 23, 2026 महालक्ष्मी नगर के रहने वाले शिवनाथ गुर्जर की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में मानसिक प्रताड़ना की बात सामने आई है।इस मामले में महाराजपुरा पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ शुक्रवार शाम आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में आरोपी जगदीश गुर्जर और रमेश गुर्जर द्वारा मृतक को लगातार परेशान किया जा रहा था