हज़ारीबाग: झामुमो स्थापना दिवस पर रामा सोनी का जोरदार स्वागत, कहा- पार्टी और मजबूत होगी
रामा सोनी का भव्य स्वागत, बोले—झामुमो और मजबूत होगी! हजारीबाग:झामुमो के 47वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेता रामा सोनी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि गुरुजी स्व. शिबू सोरेन की कमी महसूस हुई, लेकिन उनके आदर्शों पर चलकर पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा।