मथुरा: यमुना के केसी घाट पर डूबे जयपुर के युवक का शव तीसरे दिन 4 किलोमीटर दूर मिला
गुरुवार शाम जयपुर निवासी 24 वर्षीय विनय अपने दोस्त कृष्ण चंद्र के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। केसी घाट पर नहाते समय विनय अचानक गहरे पानी में समा गया। पुलिस और गोताखोरों ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद आज सुबह सफलता मिली