तुरकौलिया: निमोईया में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही गाड़ी पलटने से एक दर्जन बच्चे हुए घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
निमोइया में बच्चों को निजी स्कूल लेकर जा रही गाड़ी पलटी दर्जनों बच्चे हुए घायल। सूचना पर पहुंचे परिजन व आस पास के लोगों ने बच्चों को इलाज के लिए हॉस्पीटल में भर्ती कराया। जबकि संचालक दुर्घटना की खबर सुनते ही विद्यालय बन्द कर हुए फरार। बता दें कि निमोईया बाजार पर निजी विद्यालय चलता है। जहां विद्यालय की गाड़ी बच्चों को लेकर जा रही थी,तभी रास्ते मे पलट गई।