गाज़ियाबाद: ACP इंदिरापुरम और थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया, 1 अभियुक्ता हुई गिरफ्तार
बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे ACP इंदिरापुरम और थाना कौशांबी पुलिस टीम ने प्लाट न. 9 अटलांटिक प्लाजा सेक्टर 4 वैशाली स्थित मकान में छापेमारी करके अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार में शामिल 3 पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया गया।