आंवला: आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र में भैंस चोरी कर भाग रहे दो शातिरों को दबोचा गया, एक आरोपी फरार
आंवला तहसील के अलीगंज थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस चोरी की एक बड़ी वारदात विफल हो गई। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को चोरी की भैंस के साथ रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गुरुवार को देरशाम सात बजे बताया कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।