बाह: खेड़ा राठौर थाने के सामने 11 लोगों ने नाश्ता कर रहे युवक पर किया हमला, युवक घायल
थाना खेड़ा राठौर के सामने रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पर 11 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार पुरा गुमान सिंह निवासी शेखर पुत्र कुलदीप सुबह करीब 9:30 बजे बनवारी की दुकान पर नाश्ता कर रहा था। तभी रोहित, मोहित, अनुराग, अंशुल, अरिमरदन समेत छह अज्ञात साथियों ने शेखर को घेर लिया और लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट की। घटना में शेखर घायल