बाह: पार्वतीपुरा गांव में कीचड़ में अर्थी ले जाने का वीडियो हुआ वायरल, दूसरे वीडियो में ग्रामीण खुद बना रहे हैं रास्ता
सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जो वायरल वीडियो बाह के पार्वतीपुरा गांव के बताये जा रहे हैं। पहले वीडियो में गांव की गलियों में गहरे कीचड़ और जलभराव के बीच से ग्रामीणों को अर्थी ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। यह नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं, दूसरे वीडियो में ग्रामीण खुद चंदा इकट्ठा कर ईंटें खरीदकर रास्ते में बिछाते नजर आ रहे हैं।