होशंगाबाद नगर: पवारखेड़ा और जिंद बाबा शराब दुकान पर एमआरपी से ज़्यादा कीमत पर शराब बेचने की युवा मोर्चा महामंत्री ने की शिकायत
नर्मदापुरम के पावरखेड़ा एवं जिंद बाबा स्थित शराब की दुकानों पर एमआरपी से ज्यादा कीमत पर शराब बेची जा रही है जिसका वीडियो भी मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे सामने आया है, जानकारी के मुताबिक युवा मोर्चा महामंत्री दुर्गेश मिश्रा को दोनों दुकानों पर महंगी 130 से 150 रुपए की शराब बोतल 170 रुपए में बेची जाने की शिकायत मिली तो उन्होंने इसको लेकर दुकान पर वीडियो बनवाया।