शेरघाटी: शेरघाटी के बिस्कोमान केंद्र में 4000 बोरी उर्वरक का वितरण, किसानों की उमड़ी भीड़
Sherghati, Gaya | Jul 14, 2026 शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र में मंगलवार को किसानों के बीच बड़े पैमाने पर उर्वरक का वितरण किया गया। खेती के मौसम को देखते हुए सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंचे।केंद्र पर कुल *2700 बोरी यूरिया* और *1300 बोरी एनपीके* खाद किसानों के बीच वितरित की गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) अम्बुज कुमार सिंह ने बताया कि किसा