नरसिंहगढ़: पिपलिया में इलाज के अभाव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, डॉक्टर बोले '10 मिनट में आते हैं', 2 घंटे चलती रही ऑक्सीजन मशीन
राजगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती नरसिंहगढ़ क्षेत्र के पिपलिया के 70 साल के बुजुर्ग देवसिंह की इलाज के अभाव में मौत हो गई। जब परिजनों ने डॉक्टर से देखने को बोले तो कहा की 10 मिनट में आ रहे हैं। 2 घंटे बाद तक नहीं आया और मरने के बाद भी चलती रही ऑक्सीजन मशीन।सोमवार को शाम 4 बजे परिजनों ने हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया।